Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में नगर पालिका वर्कशॉप का लोकार्पण:सफाई व जल-कल विभाग के वाहनों की पार्किंग, रखरखाव होगा आसान

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद ने अपने सफाई और जल-कल विभाग के वाहनों की पार्किंग, रखरखाव और कुशल संचालन के लिए एक नए वर्कशॉप/सर्विस स्टेशन का निर्माण किया है। इसका लोकार्पण पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने गोराबारिक (अमहट) वार्ड घासीगंज में किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण उनके समुचित रखरखाव और अव्यवस्थित पार्किंग संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक था। इस नवीन वर्कशॉप से वाहनों की सुरक्षित पार्किंग, मरम्मत और रखरखाव का कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह वर्कशॉप पालिका के स्वामित्व वाली उस जमीन पर बनाया गया है जिसे अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। 15वें वित्त आयोग मद से लगभग पौने दो करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ है। इसमें मिट्टी भराई, इंटरलॉकिंग खड़ंजा मार्ग, सुरक्षा दीवार, हल्के और भारी वाहनों के लिए दो शेड, वॉशिंग शेड, प्रशासनिक भवन, विश्राम कक्ष और शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस नवीन वर्कशॉप के निर्माण से शहर की साफ-सफाई करने वाले वाहनों के संचालन और रखरखाव की सभी व्यवस्थाएं यहीं से सुनिश्चित की जाएंगी। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि वर्कशॉप में कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई है। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद अंतिमा गुप्ता और संदीप गुप्ता ने किया, जबकि संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, सफाई व खाद्य निरीक्षक अधूलिका, अवर-अभियंता नीलम कुमारी सहित सभासद दिनेश चौरसिया, अरुण कुमार तिवारी, अफजल अंसारी, अरविंद कुमार यादव, गिरीश मिश्र, संजय कप्तान, अरशद हबीब, अजय सिंह, मनीष जायसवाल, मो. अहमद भाई तथा नामित सदस्य रेनू सिंह, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि व पालिका के विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में चार शातिर बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद कीं, चेकिंग अभियान के दौरान सफलता
    Next Article
    थॉमस कप: क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेगा भारत:आयुष की फॉर्म और सात्विक-चिराग की जोड़ी से बढ़ी उम्मीदें; भारत ने 2022 का खिताब जीता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment