Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में एटीएम लूटने की कोशिश, सीसीटीवी तोड़ा:अमेठी में छेनी-हथौड़ी से काटा, फुटेज में दो संदिग्ध कैद

    13 hours ago

    2

    0

    अमेठी के गौरीगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में मंगलवार रात लूट का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया और फिर छेनी-हथौड़ी से एटीएम मशीन को काटने की कोशिश की। हालांकि, वे नकदी निकालने में सफल नहीं हो पाए और मौके से फरार हो गए। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मकान मालिक मेहंदी हसन ने एटीएम बूथ को क्षतिग्रस्त देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बैंक शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बैंक कर्मियों और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, मौके से छेनी और हथौड़ी बरामद हुई है, जिनका उपयोग मशीन काटने के लिए किया गया था। मशीन के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन नकदी सुरक्षित बताई जा रही है। बैंक के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध आते-जाते दिखाई दिए हैं। हालांकि, बूथ के अंदर लगे कैमरे को बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। बैंक प्रबंधन के अनुसार, एटीएम की सुरक्षा और निगरानी का जिम्मा एनसीआर कंपनी के पास है, जो सीसीटीवी के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी करती है। घटना की सूचना संबंधित एजेंसी को दे दी गई है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एसपी के निर्देश पर इन दिनों 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान संचालित है। हालांकि, इस घटना से गौरीगंज पुलिस की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हाईवे और बैंक के पास होने के बावजूद यहां पर्याप्त चौकसी नहीं बरती गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 10 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया, VIDEO:ग्रामीणों ने खेत से पकड़कर कमरे में किया था बंद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
    Next Article
    कौशांबी में गैस एजेंसी पर सिलेंडर से गैस चोरी:ग्राहकों को 2-3 किलो कम गैस, 1000 रुपये लेने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment