Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 10 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया, VIDEO:ग्रामीणों ने खेत से पकड़कर कमरे में किया था बंद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    15 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के गुजरपुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशाल अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, गुजरपुर निवासी कमलेश पासी अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अचानक एक बड़े अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह घबरा गए और तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद अजगर को किसी तरह काबू में किया और गांव के एक सरकारी निर्माणाधीन भवन के कमरे में बंद कर दिया, ताकि वह बाहर निकलकर किसी को नुकसान न पहुंचा सके। अजगर के पकड़े जाने की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कमरे में बंद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान वनकर्मियों ने पूरी सतर्कता बरती, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी न हो। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई, जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अजगर को काबू में न किया जाता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में खुद जोखिम उठाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओबरा में पुलों का जाल बिछाया:समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड बोले- काम को लेकर खुद को 10 में 8 नंबर दूंगा
    Next Article
    अमेठी में एटीएम लूटने की कोशिश, सीसीटीवी तोड़ा:अमेठी में छेनी-हथौड़ी से काटा, फुटेज में दो संदिग्ध कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment