Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शुरू:आठ केंद्रों पर 2600 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। यह परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रत्येक पाली में 2600 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय यह भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हुई थी। पूरे जिले में कुल 15,400 अभ्यर्थियों को यह परीक्षा देनी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहले दिन की परीक्षा में लगभग 25 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने अनुपस्थित रहकर परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसके अतिरिक्त, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानें बंद करवा दी गई हैं। हाईवे पर स्थित परीक्षा केंद्रों के पास यातायात सुचारु रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरे दिन की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दामाद ने की सास-पत्नी को चाकू घोपकर मार डाला:ससुर और 3 साल के बेटे को भी किया लहूलुहान, 4 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:12 केंद्रों पर हो रही परीक्षा, कड़ी तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment