Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 35 ग्राम स्मैक बरामद:रायबरेली और अमेठी में 11 मामले दर्ज, ऑपरेशन चक्रव्यूह में सफलता

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। आरोपी पर अमेठी और रायबरेली जिलों में 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में देर रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर शातिर अपराधी रामशंकर तिवारी को पकड़ा गया। रामशंकर तिवारी जुगराजपुर, शिवरतनगंज का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में रामशंकर तिवारी के पास से 35 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रामशंकर तिवारी का हिस्ट्रीशीटर नंबर 153 A है। उस पर अमेठी के विभिन्न थानों और रायबरेली में कुल 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र, उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव और कांस्टेबल आशीष सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षिका को 5 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 84 लाख:CBI अधिकारी बनकर आतंकवाद और मनी लॉड्रिंग केस में गिरफ्तारी का दिखाया डर
    Next Article
    लखनऊ में ‘कॉटनफैब-2026’ प्रदर्शनी:26 राज्यों की झलक, स्वदेशी कला और स्वाद का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment