Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में लोन के नाम पर खाते खुलवाकर ठगी:पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा; गिरोह के तार पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर से जुड़े

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के खाते खुलवाने और उनसे साइबर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के तार पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर से जुड़े हैं। आरोपी लोगों का अंगूठा और रेटिना स्कैन लेकर सिम कार्ड और बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाकर निकाल लेते थे। मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के लुगरी गांव का है। गांव के अखिलेश पुत्र रामसरन ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे 2 लोग मोटरसाइकिल से उनकी दुकान पर आए। उन्होंने बैंक खाते में रुपए भेजने और बदले में नकद लेने की बात कही। अखिलेश ने आधार के जरिए ही रुपए देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि दोनों ने डराया-धमकाया और उनके खाते के QR कोड पर रुपए भेजकर नकद ले गए। इसके बाद हर दूसरे-तीसरे दिन दुकान पर आकर इसी तरह लेनदेन करने लगे। बैंक खाता फ्रीज होने पर अखिलेश ने पुलिस से शिकायत की। नकद निकालकर कमीशन काटते, पाकिस्तान के नंबर पर भेजते थे बाकी रकम पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साइबर फ्रॉड की रकम खातों में आने पर वे जनसेवा केंद्र से नकद निकाल लेते थे। इसमें अपना कमीशन काटकर बाकी रकम पाकिस्तान के +92 व्हाट्सएप नंबर से जुड़े लोगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में CDM के जरिए जमा कराते थे। गिरोह के अन्य सदस्य लोन दिलाने के नाम पर लोगों का अंगूठा और रेटिना स्कैन कर सिम कार्ड व बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में लोन स्वीकृत नहीं होने की बात कहकर लोगों को टाल देते थे। रायबरेली और अमेठी के 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस ने संजय पाण्डेय पुत्र लल्लन पाण्डेय निवासी रैधरा मजरे आशा रशीदपुर, थाना डीह, रायबरेली और प्रदीप कुमार तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी निवासी निजाम पाकर मोहना, थाना जायस, अमेठी को गिरफ्तार किया। दोनों को गौरीगंज थाना क्षेत्र में पैंगा गांव जाने वाली सड़क से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2), 111(3), 351(3) और IT एक्ट की धारा 66C, 66D में केस दर्ज किया है। मोबाइल, डेबिट कार्ड और 7,790 रुपए बरामद पुलिस ने संजय पाण्डेय के पास से मोबाइल फोन, एयरटेल पेमेंट बैंक का डेबिट कार्ड और 4,050 रुपए नकद बरामद किए। वहीं प्रदीप तिवारी के कब्जे से मोबाइल फोन और 3,740 रुपए नकद मिले। दोनों के पास से कुल 7,790 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और खातों की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गर्भवती पत्नी को घर से निकाला:बोलीं–अब बेटी समेत जान से मारने की धमकी, चार साल से मायके में रहने को मजबूर विवाहिता, 5 पर FIR
    Next Article
    स्टर्लिंग होम्स पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा:अलीगढ़ में फ्लैट देने के नाम पर लिए थे रुपये, न रुपये वापस लौटाए और न कब्जा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment