Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में मिट्टी लदे डंपर को खनन विभाग ने पकड़ा:25 हजार का चालान कर कोतवाली में खड़ा करवाया गया

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम ने मिट्टी से लदे एक डंपर को पकड़ा है। विभाग ने डंपर का 25 हजार रुपये का चालान किया है और उसे अमेठी कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया है। खनन विभाग को आज सुबह सूचना मिली थी कि कस्बे के ककवा रोड पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर खनन विभाग के परिवर्तन अधिकारी अनंत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके से मिट्टी से लदे एक डंपर को पकड़ा। इसके बाद डंपर को अमेठी कोतवाली ले जाया गया, जहां उसे खड़ा कर दिया गया है। जिले के खनन अधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि ककवा रोड पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। परिवर्तन अधिकारी अनंत ने मौके पर पहुंचकर डंपर को पकड़ा और उसका 25 हजार रुपये का चालान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोली मिस होने पर तमंचे की मुठिया से सिर फोड़ा:जौनपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर
    Next Article
    'धुरंधर: द रिवेंज' का लखनऊ में धमाल:पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई, बच्चों की एंट्री पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment