Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोली मिस होने पर तमंचे की मुठिया से सिर फोड़ा:जौनपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले कट्टे से फायरिंग की, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद तमंचे की मुठिया से सिर पर वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। समोदीपुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर यादव (45) गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दुधौरा चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान दो हमलावर वहां पहुंचे और उन पर कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली न लगने पर बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद यादव और उसके साथियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू नववर्ष पर 240 जोड़ों ने किया सामूहिक महायज्ञ:सिद्धार्थनगर में विश्व शांति और लोककल्याण के लिए गूंजे वेद मंत्र
    Next Article
    अमेठी में मिट्टी लदे डंपर को खनन विभाग ने पकड़ा:25 हजार का चालान कर कोतवाली में खड़ा करवाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment