Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में SI भर्ती परीक्षा शुरू, 3600 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:10 केंद्रों पर 370 पुलिसकर्मी तैनात, दो दिन चलेगी परीक्षा

    11 hours ago

    1

    0

    अमेठी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो दिवसीय सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा में कुल 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इन 10 केंद्रों पर 370 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, संबंधित सर्किल क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी (सीओ) लगातार भ्रमणशील रहेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर से दूर स्थित केंद्रों के लिए ई-रिक्शा लगाए गए हैं। साथ ही, पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) की गाड़ियां भी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के बाहर गश्त कर रही हैं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 10 स्टेटिक और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ज्ञानेंद्र सिंह को इस परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत चुनाव टले तो प्रधान-प्रमुख बनें प्रशासक:हरदोई विधायक श्याम प्रकाश ने की मांग, सरकारी कर्मचारी नहीं
    Next Article
    जूते और गहने उतरवाकर परीक्षा कक्षों में पहुंचे अभ्यर्थी:सीतापुर में 8 केंद्रों पर SI भर्ती परीक्षा शुरू, दो दिनों में 11520 होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment