Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूते और गहने उतरवाकर परीक्षा कक्षों में पहुंचे अभ्यर्थी:सीतापुर में 8 केंद्रों पर SI भर्ती परीक्षा शुरू, दो दिनों में 11520 होंगे शामिल

    12 hours ago

    1

    0

    सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। 14 और 15 मार्च को आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 11,520 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए शनिवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। खास बात यह रही कि इस बार परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है और कुल अभ्यर्थियों में लगभग 56 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से ही प्रवेश दिया गया, लेकिन इससे पहले उनकी सघन जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से जूते और बेल्ट तक उतरवाकर जांच की गई, ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष के अंदर न ले जाई जा सके। इसके अलावा कानों में पहने गए ब्लूटूथ डिवाइस और ज्वैलरी भी उतरवा दी गई। नकल पर पूरी तरह रोक लगाने और परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए परीक्षा कक्षों और पूरे परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बने। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ये सभी अधिकारी परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में SI भर्ती परीक्षा शुरू, 3600 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:10 केंद्रों पर 370 पुलिसकर्मी तैनात, दो दिन चलेगी परीक्षा
    Next Article
    नोएडा में 18 केंद्रो पर UPSI की भर्ती परीक्षा:सीसीटीवी कैमरों से होगी मॉनिटरिंग, सघन चेकिंग के बाद मिलेगा प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment