Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में ट्रक-ट्रैक्टर टक्कर, चार घायल:एक लखनऊ, दूसरा सुल्तानपुर रेफर; पुलिस ने यातायात सामान्य कराया

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी में बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को लखनऊ और सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। यह घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के अमेठी रोड स्थित लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुई। बीती रात एक लकड़ी लदा ट्रैक्टर सर्विस लेन से हाईवे पर चढ़ रहा था। इसी दौरान, गलत दिशा से आ रहे ट्रक (संख्या GJ 03BV 4130) ने ट्रैक्टर को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक मुजाहिद अली (30 वर्ष, पुत्र शाहिद अली) और ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें मोहम्मद जहीर (40 वर्ष, पुत्र जाबिर), इम्तियाज़ (25 वर्ष, पुत्र इश्तियाक) और वासिक (40 वर्ष, पुत्र रफीक) शामिल हैं। ये सभी जमुवारी, थाना मुसाफिरखाना के निवासी हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां से मुजाहिद को केजीएमयू लखनऊ और जहीर को सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सामान्य से तीन गुना अधिक पेट्रोल-डीजल खरीद:DM ने की बैठक, कहा- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें
    Next Article
    थाना भवन में धर्मशाला भराव में कूड़ा का इस्तेमाल:शामली में ठेकेदार पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप, नगर पंचायत पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment