Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में सामान्य से तीन गुना अधिक पेट्रोल-डीजल खरीद:DM ने की बैठक, कहा- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

    3 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा और अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों के भीतर सामान्य खपत से तीन गुना अधिक पेट्रोल और डीजल की खरीद की गई है। जिलाधिकारी ने सभी सेल्स ऑफिसर को पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में इन सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। आलोक कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से केवल आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदने तथा अनावश्यक भंडारण से बचने का अनुरोध किया, ताकि आपूर्ति श्रृंखला सुचारु बनी रहे। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार सहित इंडियन ऑयल, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर एवं आपूर्ति विभाग के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म का आरोपी टीटीई पटना जेल में मिला:देवरिया में GRP छह टीमें तलाशती रहीं, अब रिमांड पर होगी पूछताछ
    Next Article
    अमेठी में ट्रक-ट्रैक्टर टक्कर, चार घायल:एक लखनऊ, दूसरा सुल्तानपुर रेफर; पुलिस ने यातायात सामान्य कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment