Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU को मिनी पाकिस्तान बताने वाले दो छात्र गिरफ्तार:बीटेक कर रही मित्र से मिलने पहुंचे अमरोहा के डॉक्टर को मारने की दी थी धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिनी पाकिस्तान बताकर धमकी देने वाले दो छात्रों को पुलिस ने सुलेमान हॉल में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने यह कार्रवाई गजरौला अमरोहा के डॉ. कुलवंत सिंह के साथ हुई घटना के बाद की है। एएमयू से बीटेक कर रही मित्र से मिलने पहुंचे अमरोहा के डॉक्टर को करीब 30 लड़कों की भीड़ ने घेरकर बंधक बनाया था। छात्रों ने एएमयू को मिनी पाकिस्तान कहते हुए डॉक्टर को हलाल कर दफना देने की धमकी दी थी। ई–रिक्शा से जाते समय घेरा डॉ. कुलवंत सिंह ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह 14 अप्रैल को बीटेक प्रथम वर्ष की अपनी दोस्त से मिलने कैंपस आए थे। हॉस्टल के बाहर बातचीत के बाद जब वह ई-रिक्शा से लौटने लगे, तभी चार लड़कों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज शुरू की और वीडियो बनाने लगे। आरोपियों ने फोन कर करीब 30 लड़के और मौके पर बुला लिए थे। जब डॉक्टर ने डायल 112 को कॉल करने पर आरोपियों ने कहा कि यहं पुलिस को भी पीटा जाता है। प्रॉक्टर ऑफिस में छीना मोबाइल, बनाया बंधक डॉक्टर का आरोप है कि इसी दौरान वहां एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गई। वह लोग गाड़ी से उन्हें प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचे। यहां पर भी कई लड़के पहुंच गए और प्रॉक्टोरियल टीम ने उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। ​एक बीटेक और दूसरा एमटेक का छात्र एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे। पहचान होने के बाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी की प्रोक्टोरियल टीम से संपर्क साधा। प्रॉक्टर टीम ने ही चिह्नित किए गए दोनों आरोपी छात्रों को पुलिस के सुपुर्द किया। इनमें से गाजीपुर निवासी शाहबाज पुत्र इजहारुल हक एमटेक का छात्र है। वहीं बरेली निवासी ​नजीब पुत्र हसीब बीटेक कर रहा है। ​सुलेमान हॉल में 48 घंटे में दूसरी दबिश ​एएमयू का सुलेमान हॉल अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। पुलिस ने दो दिन पहले भी इसी हॉस्टल में छापेमारी की थी। हालांकि सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस प्रॉक्टोरियल टीम के साथ सुलेमान हॉल गई थी। कई और छात्र रडार पर सीओ तृतीय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। अभी दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्राफा व्यवसायी समर गोली कांड को लेकर मुकदमा दर्ज:खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन, घायल का चल रहा इलाज
    Next Article
    झांसी में आज शादी-रिसेप्शन के लिए 200 बारात घर बुक:कपड़ा, ज्वेलरी और गिफ्ट की दुकानों पर भीड़, मैरिज हाउस को लाइट और फूलों से सजाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment