Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा व्यवसायी समर गोली कांड को लेकर मुकदमा दर्ज:खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन, घायल का चल रहा इलाज

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में देर रात हुए सर्राफा व्यवसायी समर कसौधन गोली कांड के बाद समर के परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है समर के घर पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच पुलिस टीमों का गठन किया है। घायल समर कसौधन का अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनके बाएं हाथ से गोली निकाल दी है। समर के भाई की तहरीर पर छपिया थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास और गोली मारने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फूलपुर चौराहे से लेकर सिसई रानी तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छपिया पुलिस को इस गोलीकांड से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिनकी गंभीरता से जांच की जा रही है। देर रात सिसई रानी में सराफा की दुकान बंद करके गौर बभनान बस्ती घर जाते समय रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि बभनान, बस्ती निवासी समर कसौधन अपनी सिसई रानीपुर स्थित दुकान बंद कर अकेले बाइक से घर जा रहे थे। फूलपुर गांव के पास एक नहर पुलिया पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका।आरोपियों ने जबरन उनका बैग छीनने का प्रयास किया। जब समर ने इसका विरोध किया, तो उनमें से एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं हाथ में लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘वेलनेस सिटी’ पर माफिया की छाया:अहमद की 50 बीघा जमीन चिन्हित, 200 बीघा बेनामी पर भी नजर
    Next Article
    AMU को मिनी पाकिस्तान बताने वाले दो छात्र गिरफ्तार:बीटेक कर रही मित्र से मिलने पहुंचे अमरोहा के डॉक्टर को मारने की दी थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment