Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU में ट्रंप का पोस्टर जलाने पर पुलिस से नोकझोंक:ईरान के सुप्रीम लीडर के लिए नमाज-ए-जनाजा, पुलिस ने सड़क से उठाए पोस्टर

    1 hour ago

    1

    0

    AMU में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली हुसैनी खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद माहौल गरमाया हुआ है। सोमवार को यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन हॉल (छात्रसंघ भवन) के मैदान में खामेनेई के लिए 'गायबाना नमाज-ए-जनाजा' अदा की गई। ​इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी कर पोस्टर जलाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस के पोस्टर जलाने से रोकने पर नोकझोंक होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क पर पड़े पोस्टर भी उठाते हुए देखे जा रहे हैं। ​थाना प्रभारी ने छीना पोस्टर, वीडियो हुआ वायरल ​नमाज के बाद आक्रोशित छात्र अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप की फोटो जलाने की कोशिश करने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों के बीच से पोस्टर छीनते नजर आ रहे हैं। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कहासुनी होती रही। भारत सरकार से निष्पक्ष रहने की मांग ​छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद सलमान इम्तियाज और छात्र नेता हैदर अली ने इस घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत एक बड़ी क्षति है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। भारत सरकार को इस वैश्विक मुद्दे पर निष्पक्ष रहते हुए देश के 25 करोड़ मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और हक का साथ देना चाहिए। आज रात 9:00 बजे कैंडल मार्च मंगलवार रात 9:00 बजे खामनेई की मौत पर जमालपुर केबीएफ से लेकर जमालपुर ईदगाह तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। वहीं, एएमयू में तारावीह के बाद एसएस साउथ जामा मस्जिद से बाब–ए–सैयद गेट प्रोटेस्ट किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:2 जेसीबी, 6 डंपर सीज; 7 लोग गिरफ्तार, सरकारी जमीन पर खुदाई करते पकड़े गए
    Next Article
    चंदौली के व्यापारी का परिवार दुबई में फंसा:मिडिल ईस्ट में जंग के कारण होटल में रुके, प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment