Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:2 जेसीबी, 6 डंपर सीज; 7 लोग गिरफ्तार, सरकारी जमीन पर खुदाई करते पकड़े गए

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सोमवार को ग्राम जरकला में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 2 जेसीबी मशीनें और 6 डम्पर सीज किए, जबकि 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) और सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के निर्देश पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम समाज की सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर डम्परों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा है। पुलिस को देख मची अफरा-तफरी, एक चालक फरार सूचना मिलते ही थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही खनन में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अंधेरे का फायदा उठाकर एक चालक विनोद कुमार मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर 7 अन्य आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों जेसीबी और छह डम्परों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील कुमार, चंद्रपाल, कुलदीप, अनिल, नागेंद्र उर्फ चीनू, आलोक कुमार और कुलदीप तिवारी शामिल हैं। सभी आरोपी कानपुर नगर, फतेहपुर और कन्नौज जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। मुख्य माफियाओं की तलाश, कंपनी की भूमिका की जांच पुलिस अब इस अवैध खनन के पीछे सक्रिय मुख्य माफियाओं और हिलवेज कंस्ट्रक्शन कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस अभियान में चौकी प्रभारी कुरिया उपनिरीक्षक समर सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, सौरभ गुप्ता, हरवीर सिंह, जमुना प्रसाद, रवि कुमार और चंद्रकांत बैस सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला:औरैया में गाली का विरोध करने पर हमला; इलाज के आभाव में दम तोड़ा; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    AMU में ट्रंप का पोस्टर जलाने पर पुलिस से नोकझोंक:ईरान के सुप्रीम लीडर के लिए नमाज-ए-जनाजा, पुलिस ने सड़क से उठाए पोस्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment