Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनामिका शुगर मिल के कामगार ने की आत्महत्या:आर्थिक तंगी से परेशान था, सुसाइड नोट में 'एक चुटकी आटा तक नहीं'

    12 hours ago

    1

    0

    अगौता थाना क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल में कार्यरत एक कामगार ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय शरीफ, निवासी अगौता के रूप में हुई है। शरीफ ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके घर में 'एक चुटकी आटा भी नहीं' बचा था, जिसके कारण वह यह कदम उठा रहा है। शरीफ की आत्महत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और अनामिका शुगर मिल के गेट पर हंगामा किया। वे मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रखर पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच से शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखें 3 तस्वीरें… मृतक के परिजनों ने शुगर मिल प्रबंधन पर शरीफ का मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रबंधन से मृतक के बेटे को नौकरी और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। शरीफ मियां पिछले 20 सालों से अनामिका शुगर मिल में काम कर रहे थे। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनों से तहरीर ले ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मिल प्रबंधन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:भक्तों ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले के जयकारे लगाए
    Next Article
    हजरतगंज में प्लास्टिक गमलों की दुकान में लगी आग:सारा सामान जलकर राख, एक घंटे में दो दमकल गाड़ी ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment