Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:भक्तों ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले के जयकारे लगाए

    10 hours ago

    1

    0

    कान्हा की नगरी में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर में राधे-राधे के जयकारों के बीच बम-बम भोले की गूंज भी सुनाई दे रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं और भगवान शिव को जल अर्पित कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। यहां है ज्यादा भीड़ महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर के भूतेश्वर, गलतेश्वर ,रंगेश्वर सहित वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखी जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे से भक्तों की लाइन लगी हुई है। शिवालयों पर पहुंच कर भक्त भगवान भोलेनाथ गंगा,जमुना से लाए जल से अभिषेक कर रहे हैं। भगवान शिव का होता है गोपी रूप में श्रृंगार वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर की अपनी मान्यता है । यह मंदिर कृष्ण और शिव के मिलन का अद्भुत स्थान है। मान्यता है कि द्वापर में जब भगवान कृष्ण ने महारास किया था तब यमुना किनारे यहां भगवान शिव प्रकट हुए थे और गोपी रूप में श्रृंगार कर महारास में प्रवेश कर पाए थे।भगवान कृष्ण और शिव के इस अनूठे मिलन को ध्यान में रखते हुए भक्त दूर दराज से पहुंच रहे हैं और शिव और हरि के एक साथ दर्शन कर सुख शांति की कामना करते हैं। यहां सुबह जलाभिषेक के बाद भगवान शिव का गोपी रूप में 16 श्रृंगार कराया जाता है जो द्वापर कालीन परपंरा को जीवंत करता है। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। DM चंद्र प्रकाश सिंह और SSP श्लोक कुमार शिव मंदिरों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भूतेश्वर मंदिर पर पहुंचे DM और SSP ने यहां भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। SSP ने बताया सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, 1 की मौत:बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर हादसा, 2 घायल
    Next Article
    अनामिका शुगर मिल के कामगार ने की आत्महत्या:आर्थिक तंगी से परेशान था, सुसाइड नोट में 'एक चुटकी आटा तक नहीं'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment