Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अन्नामलाई ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की:दावा- BJP से सम्मानजनक विदाई चाहते हैं, 7 जून को फैसला लेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने सुबह BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से भी मुलाकात की थी। उनके BJP छोड़ने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते हैं। इसके बाद वे तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है। अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है। यह भी चर्चा है कि RSS चाहता है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें। अन्नामलाई और बीजेपी में अनबन, 4 संकेत... BJP को नुकसान हो सकता है राजनीतिक विश्लेषक सुमंत सी. रमन के मुताबिक, अन्नामलाई की 'एन मन्न, एन मक्कल' पदयात्रा के बाद तमिलनाडु में BJP का वोट शेयर 2021 के 3% से बढ़कर 2024 में 11% तक पहुंचा था, जो 2026 में फिर 3% पर है। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम को राज्य की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। सड़कों पर समर्थन में पोस्टर लगे 4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई के कई इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा है- “Our Leader, Come and Lead Us” यानी “हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए।” कोयम्बटूर की सड़कों पर भी फैन्स ने पोस्टर लगा दिए हैं। इन पर लिखा है कि निडर सोच की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने आंदोलन से जोड़ने के लिए नए सदस्यों को जोड़ना भी शुरू कर दिया है। तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीटें मिलीं। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने:शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका; पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 9 मई को तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने विजय से फोन पर बात की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम हमले में इस्तेमाल मोबाइल कराची-लाहौर से आए थे:इनमें बैसरन की लोकेशन-स्क्रीनशॉट थे; 4 साल पहले खरीदे, हमले से हफ्तेभर पहले एक्टिव हुए
    Next Article
    विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले:अब 180 दिन पूरे होने से पहले रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे; ऑनलाइन अपील का भी ऑप्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment