Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की CCSU में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का किया घेराव:छात्र नेता बोले- प्रबंधन की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में डिग्री और मार्कशीट लेने के लिए दूर-दराज से आने वाले छात्रों की परेशानी लगातार बनी हुई है। सोमवार को मार्कशीट जारी करने में हुई देरी से नाराज छात्र नेता विनीत चपराना और अंकित अधाना दर्जनों छात्रों के साथ आज परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के कार्यालय पहुंच गए और उनके चैंबर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई छात्र-छात्राएं बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन समय पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमा गया, जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने तत्काल बीएड प्रभारी को अपने कार्यालय में बुलाकर मामले की जानकारी ली और दो महीने से लंबित मार्कशीट को लेकर जवाब मांगा। काफी देर तक चले हंगामे और वार्ता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित छात्रा को उसकी मार्कशीट उपलब्ध करा दी। इसके बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। छात्र नेता विनीत चपराना और अंकित अधाना ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले छात्रों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया और छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया, तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में डिग्री और मार्कशीट संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्तित्व फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया:महिलाओं को रोजगार और आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण
    Next Article
    बरेली में 4.6 टन ड्रग्स जलाया-173 करोड़ कीमत:‘ऑपरेशन दहन’ के जरिए युवाओं को नशे से बचाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment