Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनूप सोनी पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं हरलीन सेठी:परिणीति को बताया फूडी, रणवीर सिंह-आलिया संग काम करने की ख्वाहिश

    23 hours ago

    1

    0

    एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने फन सेगमेंट में अपनी पसंद और निजी अनुभवों से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह आंख बंद करके सिर्फ अपने मां-बाप पर भरोसा करती हैं। को-स्टार्स में अनूप सोनी को सबसे भरोसेमंद और सुमित व्यास को सबसे फनी बताया। हरलीन ने जेनिफर विंगेट के साथ रोड ट्रिप पर जाने की इच्छा जताई और आलिया भट्ट व रणवीर सिंह के साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की। उन्होंने अपने यादगार फैन मोमेंट का किस्सा भी साझा किया, जब लंदन की एक फैन ने उनके डांस वीडियो देखकर अपनी दिवाली खास बनाने की बात कही। सवाल: नेटफलिक्स की सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन’ करने के बाद क्या आप लोगों को ज्यादा ऑब्जर्व करने लगी हैं? जवाब: मैं पहले भी लोगों को बहुत ज्यादा ऑब्जर्व नहीं करती थी और अब भी कम ही करती हूं। लेकिन इस किरदार ने एक बात जरूर समझाई कि हर किसी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। कई बार जो लोग आपके बहुत करीब दिखाई देते हैं, जरूरी नहीं कि वे हमेशा आपका भला ही चाहें। सवाल: ऐसी कौन सी चीज है, जो आपके लिए सच्ची दोस्ती की पहचान है? जवाब: मेरे लिए दोस्त वही है जो आपकी गैरमौजूदगी में भी आपका साथ दे। जब आप कमरे में नहीं हैं और आपकी बात हो रही है, तब आपका दोस्त आपके बारे में क्या कहता है, यही असली पहचान है। सवाल: क्या कोई ऐसा इंसान है जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकती हैं? जवाब: मेरे मां-बाप। उनसे ऊपर कुछ नहीं है। सवाल: आपका सबसे यादगार फैन मोमेंट कौन सा है? जवाब: कुछ साल पहले लंदन से एक लड़की का मैसेज आया था। उसने बताया कि दिवाली के दिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और उसका पति परिवार के साथ डिनर पर चला गया। वह घर पर अकेली थी। उसने मेरे डांस वीडियो चलाए और पूरी रात उन्हें देखकर डांस करती रही। उसने मुझे लिखा कि उसने अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी दिवाली मनाई। ऐसी कहानियां मुझे याद दिलाती हैं कि कला की समाज में कितनी अहमियत है। अगर आपका काम किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है या किसी का नजरिया बदल सकता है, तो उससे बड़ी बात क्या होगी? सवाल: सबसे ज्यादा भरोसा किस को-स्टार पर है? जवाब: अनूप सोनी। सवाल: अनूप सोनी पर इतना भरोसा क्यों? जवाब: शायद इसलिए भी कि हमने उन्हें लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ में लोगों को सावधान करते देखा है। उनका एक अलग भरोसे वाला व्यक्तित्व है। वैसे वह जेनुइनली बहुत अच्छे इंसान हैं। सवाल: सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है? जवाब: यह सवाल मैं किसी और से नहीं पूछूंगी। अपना ही नाम ले लेती हूं। सवाल: सबसे ज्यादा फूडी कौन है? जवाब: परिणीति। सवाल: सबसे ज्यादा फनी कौन है? जवाब: सुमित व्यास। सवाल: सबसे ज्यादा रहस्यमयी कौन है? जवाब: ताहिर राज भसीन। सवाल: रोड ट्रिप पर किसके साथ जाना चाहेंगी? जवाब: जेनिफर विंगेट के साथ। हम अच्छे दोस्त हैं। हमने पहाड़ों में साथ साइकिलिंग भी की है। सवाल: दोबारा किस को-स्टार के साथ काम करना चाहेंगी? जवाब: सुमित व्यास के साथ दोबारा काम करना चाहूंगी। उनका पोकर फेस बहुत मजेदार है। उसमें रहस्य भी है और कॉमेडी भी। वैसे मैं जेनिफर विंगेट, ध्रुव चौधरी, अनूप सर और बाकी सभी कलाकारों के साथ भी दोबारा काम करना चाहूंगी। सवाल: किस कलाकार के साथ अभी तक काम नहीं किया, लेकिन करना चाहती हैं? जवाब: आलिया भट्ट। मैं उनकी अभिनय प्रक्रिया को करीब से देखना चाहती हूं कि वह किरदार में कैसे उतरती हैं और सीन कैसे करती हैं। मेल को-स्टार में रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहूंगी। वह शानदार परफॉर्मर हैं। ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गली बॉय’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘रामलीला’ में उनका काम मुझे बहुत पसंद आया। सवाल: आपके फोन में ऐसी कौन-सी चीज है, जो बाहर आ जाए तो लोगों को आप पर शक हो सकता है? जवाब: ऐसी तो बहुत सारी चीजें होंगी। सवाल: आखिरी बार किससे झूठ बोला? जवाब: खुद से। सवाल: ऐसा क्यों? जवाब: एक कलाकार के तौर पर कई बार आपको खुद को एक अलग मानसिक स्थिति में रखना पड़ता है। कभी-कभी खुद से भी कुछ बातें माननी पड़ती हैं, ताकि आप अपने किरदार पर विश्वास कर सकें। सवाल: आपका सेलिब्रिटी क्रश कौन रहा है? जवाब: मेरे लिए किसी कलाकार की खूबसूरती से ज्यादा उसकी परफॉर्मेंस मायने रखती है। जब कोई कलाकार शानदार काम करता है, तो मैं उसकी फैन हो जाती हूं। हाल ही में मैंने दक्षिण भारत की एक फिल्म देखी, जिसमें दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया। ऐसी परफॉर्मेंस देखकर मैं खुद उस कलाकार की फैन बन जाती हूं। सवाल: परिणीति का फोन 10 मिनट के लिए मिल जाए तो सबसे पहले क्या देखेंगी? जवाब: उनकी बेटी की फोटो। मैंने उनसे दो बार फोटो दिखाने को कहा है, लेकिन अभी तक देख नहीं पाई हूं। सवाल: ताहिर का फोन या जेनिफर का फोन, किसका अनलॉक करेंगी? जवाब: जेनिफर का। सवाल: आपके बारे में ऐसी कौन-सी बात है, जो फैंस नहीं जानते? जवाब: मुझे लोगों का प्यार और उनके द्वारा मिलने वाली सराहना बहुत पसंद है। जितना प्यार मिलता है, उतना ही ज्यादा मन करता है कि मैं खुद को आगे बढ़ाऊं, नए प्रयोग करूं और बेहतर काम करूं। लोगों का प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। इसे हमेशा बनाए रखिएगा। ------------------------------ हरलीन सेठी का यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा रिलेटेबल चेहरा, दमदार अदाकारी और लगातार मेहनत के दम पर हरलीन सेठी ने अपने हर किरदार से अलग पहचान बनाई है। ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘कोहरा’, ‘बैड कॉप’ और ‘डॉक्टर्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के बाद अब वह ‘शक’ में नजर आ रही हैं। अपने किरदारों से हरलीन ने साबित किया है कि वह खुद को सिर्फ नायिका की पारंपरिक छवि तक सीमित नहीं रखना चाहतीं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय
    Next Article
    शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment