Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में 13 अप्रैल को नहीं आएगी लाइट:बुलंदशहर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी आपूर्ति ठप

    9 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में 13 अप्रैल 2026, सोमवार को अनूपशहर अड्डा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कुल चार घंटे के लिए होगा। विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अनूपशहर अड्डा पर 33 केवी कंट्रोल पैनल स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसी कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान अनूपशहर अड्डा और टांडा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 40 फुटा, आवास विकास, टांडा, स्याना अड्डा, मौसमगढ़, उटरावली, हजरतपुर और कांशीराम कॉलोनी सहित सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इससे पांच हजार से अधिक उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। अवर अभियंता अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के लिए विभाग को उपभोक्ताओं के सहयोग की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर की मुस्कान ने धर्म बदला:बरेली के कुनाल से की शादी, अंतरधार्मिक विवाह चर्चा में
    Next Article
    फर्रुखाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में जुटे लोग:विकास मंच के जिलाध्यक्ष ने बुलाई बैठक, आगे की रणनीति पर विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment