Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने समीक्षा की:बोले- अबसेंट अफसरों पर एक्शन होगा, विभागों से विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सर्किट हाउस में बुधवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने सरकारी विभागों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई और सरकार की योजनाओं का कितना लाभ जनता तक पहुँचा है, इसकी रिपोर्ट भी देखी गई। भविष्य में होने वाले विकास कार्यों तथा अनुसूचित जाति के लोगों तक सरकार की लाभकारी योजनाओं को किस तरह पहुँचाया जाए, इसके निर्देश दिए गए। आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने कहा कि जो अधिकारी सरकारी योजनाओं को लेकर लापरवाही करेगा और समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होगा, उसकी रिपोर्ट तैयार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की शुरुआत समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई। सबसे पहले अनुसूचित जाति के लोगों को शादी अनुदान का कितना लाभ मिला, इस पर रिपोर्ट मांगी गई। राष्ट्रीय पारिवारिक कल्याण योजना में बजट न आने की बात भी आयोग के सदस्य के सामने रखी गई। 60 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली पेंशन के संबंध में बताया गया कि जिले में 94 हजार लोगों को पेंशन दी जा रही है। न आने वाले आधिकारियों पर होगी कार्यवाई समीक्षा बैठक में अधिकारियों के उपस्थित न होने और उनके स्थान पर समकक्ष अधिकारी को भेजे जाने पर रमेश चन्द्र कुंडे ने संबंधित अधिकारियों को फोन मिलवाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग की लापरवाही पाई गई, उसे नोटिस भेजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई की शिकायतें भी सुनी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। रमेश चन्द्र कुंडे ने कहा कि जो भी विभाग लापरवाही करेगा और अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होगा, उस पर कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। समीक्षा बैठक कोई खेल-तमाशा नहीं है। सरकार ने जो योजनाएं जनता के लिए दी हैं, उन पर काम हो रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा जरूरी है। जनता अगर सरकार को अपना वोट देकर बनाती है तो हमें भी देखना चाहिए कि उसे योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। बैठक में मुख्य रूप से समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर, डीपीआरओ विभाग से दीपू सिंह, डीएसओ से एआरओ आर.के. शर्मा, एसीपी मंजय सिंह, एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम, ग्राम विकास विभाग से अक्षांश सिंह तथा चिकित्सा विभाग, जल संस्थान और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म पर FIR:एक्ट्रेस प्रगति, निर्माता-निर्देशक समेत 4 पर केस, यूट्यूबर ने कहा था- बहन को धमकी मिल रही
    Next Article
    लखनऊ में नशे में ट्रक ड्राइवर ने मारी टक्कर:3 बिजली खंभे तोड़े; 300 घरों की 10 घंटे बिजली गुल रही, उपकरण फुंके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment