Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नशे में ट्रक ड्राइवर ने मारी टक्कर:3 बिजली खंभे तोड़े; 300 घरों की 10 घंटे बिजली गुल रही, उपकरण फुंके

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार सुबह 6:06 बजे नशे में धुत एक चालक ने सकरी सड़क पर तेज रफ्तार से भारी वाहन दौड़ा दिया। वाहन सीमेंट के बिजली खंभों से जा भिड़ा, जिससे तीन खंभे टूटकर गिर गए। खंभों के गिरते ही तार आपस में टकराए और चिंगारियां निकलने लगीं। कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। करीब 10 घंटे तक 300 परिवारों को बिजली और पानी संकट झेलना पड़ा। घटना लखनऊ के ऐशबाग उपकेंद्र के तहत गूंगे-बहरे स्कूल के पास की है। चिंगारियां उठीं, घरों से लोग बाहर निकले लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सुबह अचानक तार दगने लगे और उनमें से चिंगारियां निकलने लगीं। आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। तभी पता चला कि एक भारी वाहन ऐशबाग रामलीला मैदान वाली सड़क से भागता हुआ खंभों को तोड़ गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 440 वोल्ट की लाइन के तीन खंभे और एबीसी लाइन जमीन पर गिर गई। कई अन्य पोलों पर भी तार आपस में भिड़ने से आग जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद की गई। दो घंटे बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य बिजली बंद होने के करीब दो घंटे बाद कर्मचारियों ने नए खंभे लगाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह 6:06 बजे से शाम 4 बजे तक फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली ठप रही। पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन मालिक के खिलाफ तहरीर क्षेत्र के जेई यशवंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन नंबर की पहचान कर ली गई है। वाहन मालिक के खिलाफ बाजारखाला कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। क्षतिग्रस्त खंभों और एबीसी लाइन का खर्च वाहन मालिक से वसूला जाएगा। शराब के नशे में दौड़ाया वाहन ऐशबाग क्षेत्र लखनऊ मध्य के एक्सईएन रमन के मुताबिक, चालक शराब के नशे में था। उसकी लापरवाही से एलटी लाइन के तीन खंभे और एबीसी लाइन टूट गई। घटना से सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या प्रभावित रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने समीक्षा की:बोले- अबसेंट अफसरों पर एक्शन होगा, विभागों से विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी
    Next Article
    विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्था पर आरोप लगाने वालों का CCTV-वीडियो:मंदिर में लगे रेलिंग से कूदते दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment