Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपना घर आश्रम वृंदावन की नवीन कार्यकारिणी हुई गठित:धन्नाराम बने अध्यक्ष, अजय अग्रवाल को बनाया सचिव

    7 hours ago

    1

    0

    अपना घर आश्रम वृंदावन की वर्ष 2026 से 2028 सत्र के लिए कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह का कार्यक्रम अपना घर आश्रम संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक वीरपाल सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव विनोद सिंघल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत स्वामी गोविंदनंद तीर्थ महाराज संस्थापक संरक्षक सेवा मंगलम आश्रम वृंदावन एवं अध्यक्षता पवन चतुर्वेदी एमडी बृज बिहार ग्रुप मथुरा द्वारा की गई। दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने बांके बिहारी जी एवं भारत माता के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सचिव अजय अग्रवाल द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । इसके बाद वित्त सचिव अशोक गोयल द्वारा आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक वीरपाल सिंह द्वारा नवीन कार्यकारिणी को आगामी 2 वर्ष के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह बने पदाधिकारी अपना घर आश्रम की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर धन्नाराम जांदू ,सचिव पद पर अजय अग्रवाल , वित्त सचिव पद जगदीश प्रसाद गौतम तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। राष्ट्रीय सचिव विनोद सिंघल द्वारा आजीवन सदस्य एवं वार्षिक सदस्यों को शपथ दिलाई गई एवं कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को अपना घर आश्रम की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने की अपना घर की तारीफ मुख्य अतिथि स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने अपना घर की सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए आश्रम के कार्यकारिणी सदस्यों को देव माता की उपाधि प्रदान की एवं आश्रम में हो रही लावारिस जख्मी बेसहारा व्यक्तियों की सेवाओं की प्रशंसा की। उद्योगपति पवन चतुर्वेदी द्वारा अपने प्रतिवेदन में बताया कि अपना घर की सेवाओं को देखकर लगता है कि मैं बैकुंठ में आ गया। अगर कहीं धरती पर बैकुंठ है तो वह अपना घर आश्रम में ही है। दायित्व ग्रहण समारोह के मंच का संचालन विजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। संरक्षक दीनदयाल खंडेलवाल द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रचंड गर्मी, हीट वेव का अलर्ट:सुबह से छाता लेकर घरों से निकल रहे लोग, 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम
    Next Article
    मुस्कान-साहिल ने हिमाचल जाना कबूला:सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों से अहम सवाल-जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment