Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्कान-साहिल ने हिमाचल जाना कबूला:सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों से अहम सवाल-जवाब

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों मुस्कान और साहिल से अहम सवाल-जवाब किए गए। यह पूछताछ धारा 313 सीआरपीसी (वर्तमान में 351 बीएनएस के प्रावधानों के अनुरूप) के तहत हुई। सौरभ पक्ष के अधिवक्ता विजय बहादुर ने बताया कि कोर्ट ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों से सीधे सवाल किए। अदालत ने आरोपियों से पूछा कि उनके खिलाफ मुकदमा क्यों दर्ज हुआ और गवाहों, विशेषकर मृतक के भाई और पुलिस गवाहों की गवाही पर उनका क्या कहना है। इस पर मुस्कान और साहिल ने जवाब दिया कि उनके खिलाफ दी गई गवाही झूठी है और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। अधिवक्ता विजय बहादुर के अनुसार, पूछताछ में यह महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आया कि हत्या के बाद दोनों आरोपी मेरठ से हिमाचल प्रदेश गए थे। कोर्ट द्वारा होटल में ठहरने के संबंध में पूछे जाने पर, दोनों ने स्वीकार किया कि वे वहां साथ-साथ रुके थे। इसे अभियोजन पक्ष के लिए एक अहम कड़ी माना जा रहा है। अब यह मामला बचाव पक्ष के साक्ष्य पेश करने के चरण में पहुंच गया है। साहिल की ओर से अपने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही गई है, जिसके लिए अदालत ने 28 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है। हालांकि, बचाव पक्ष ने अभी तक किसी गवाह या साक्ष्य की सूची अदालत में पेश नहीं की है। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और अभियोजन पक्ष अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर चुका है। अब सभी की निगाहें बचाव पक्ष की रणनीति और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले साक्ष्यों पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपना घर आश्रम वृंदावन की नवीन कार्यकारिणी हुई गठित:धन्नाराम बने अध्यक्ष, अजय अग्रवाल को बनाया सचिव
    Next Article
    लखनऊ मेयर के नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा:सपा नेता ने घर के बाहर नारे लगाए, खर्कवाल बोलीं- मैंने अखिलेश को नहीं बोला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment