Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अप्रैल के आखिरी दिनों में लखनऊ तप रहा:आज 38°C तक जाएगा पारा, गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने तेवर और सख्त कर लिए हैं। बुधवार, 29 अप्रैल को सुबह से ही तेज धूप और चढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 7 बजे ही तापमान 31 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे दिन के हालात का अंदाजा लग गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लू जैसे हालात बनने की संभावना है। खास बात यह है कि आने वाले पांच दिनों में भी राहत के आसार बेहद कम हैं। गुरुवार को हल्के बादल और गरज-चमक के बावजूद गर्मी का असर बना रहेगा। सुबह से तेज धूप, दोपहर में लू जैसे हालात शहर में सुबह से ही सूरज की तपिश तेज रही और दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने और जोर पकड़ लिया। दोपहर के समय तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के कारण सीधी धूप लोगों को झुलसा रही है और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम होती नजर आ रही है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से सोमवार तक लखनऊ में तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले 24 घन्टे में यानी गुरुवार को आंशिक बादल छाने और हल्की गरज-चमक के संकेत हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को फिर से तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री तक रह सकता है। रविवार को भी मौसम लगभग साफ रहेगा और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। हवा और नमी बढ़ा रही गर्मी का असर लखनऊ शहर में हवा की गति करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है, लेकिन यह गर्म हवा होने के कारण राहत नहीं दे पा रही। नमी का स्तर करीब 48 प्रतिशत होने से उमस का एहसास भी बना हुआ है, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रदूषण भी बना चिंता का कारण लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 130 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। गर्मी और धूल के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण का असर और बढ़ सकता है, जिससे सांस संबंधी मरीजों को दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य पर असर, डॉक्टरों की सलाह तेज गर्मी के चलते अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ने की आशंका है। डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीते रहें और हल्के कपड़े पहनें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे आज से खुला:हापुड़ से प्रयागराज का सफर अब 6 घंटे में होगा पूरा
    Next Article
    दम्पती को पीटने वाले पांच दोषियों को 4 साल कैद:इटावा कोर्ट ने 19-19 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment