Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अप्रैल में अभियान चलाकर चेक की जाएंगी स्कूली बसें:मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिय निर्णय

    1 hour ago

    1

    0

    मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। अपर आयुक्त प्रशासन जयप्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि अप्रैल में अभियान चलाकर स्कूली बसों को चेक किया जाएगा। जिससे छात्रों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। बसों की फिटनेस की जांच की जाएगी। बैठक में ब्लैक स्पॉट को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि दुर्घटनाओं के मामले में प्रदेश के भीतर गोरखपुर की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन देवरिया में दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इसपर अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई। गोरखपुर में स्थिति में और सुधार लाने एवं सभी बचे ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया गया। 10 सर्वाधिक दुर्घटना वाले थाना क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को दुर्घटना के कारणों की पहचान कर मानक के अनुरूप सुधारात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। एनएचएआई एवं पीडब्ल्यूडी की ओर से अपनाए गए ट्रैफिक कमिंग मेजर्स के सर्वे के लिए टीम गठित कर मार्च के दूसरे सप्ताह में पूरा कराने को कहा गया। अपर आयुक्त ने कहा कि राह वीर योजना एवं कैशलेस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में ओवरलोडिंग, तेज गति, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश झा, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव की हूटिंग:PM का नाम लेने पर लोग भड़के; कहा- UGC नियमों से समाज को बांटा
    Next Article
    ललितपुर में ज्वेलर्स चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार:राजस्थान के युवकों से चोरी का माल बरामद, जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment