Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंपायर को 16 साल की बेटी ने मुखाग्नि दी:आखिरी बार चेहरे पर हाथ फेरा, फिर चिता में आग लगाई, कानपुर में अंतिम संस्कार हुआ

    4 hours ago

    1

    0

    'गंगा मइया हम आपके चरणों में अपने पिता जी का दाह संस्कार करते हैं। मेरी और मेरे पिता जी की भूल-चूक और गलतियों को क्षमा कीजिए।' यह कहते हुए 16 साल की समृद्धि ने अपने अंपायर पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले बेटी ने अपने पिता के चेहरे को हाथों से पोछा। माथे पर टीका लगाया और माला पहनाई। इसके बाद पिता के शव को चिता पर रखा गया। पहली लकड़ी बेटी ने पिता के सीना पर रखी। इस दौरान समृद्धि जोर-जोर से रोने लगी। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। फिर उसने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। दरअसल, उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र के राहुल सप्रू मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमख्खियों ने हमला कर दिया था। कानपुर के सीनियर अंपायर मानिक गुप्ता के करीब 50 से ज्यादा टंक लगे। इससे उनके शरीर में जहर फैल गया। शुक्लागंज से हैलट जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। 3 तस्वीरें देखिए… भगवत दास घाट पर हुआ अंतिम संस्कार कानपुर में गंगा के किनारे बने भगवतदास घाट पर मृतक अंपायर मानिक गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की सभी रस्में परिवार की सबसे छोटी बेटी ने निभाया। मानिक गुप्ता के परिवार में उनकी चार बेटियां एवं पत्नी कुशुमलता गुप्ता हैं। बड़ी बेटी प्रियंका, दीपिका, स्वेता की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी समृद्धि अभी 12 वीं में पढ़ती है। परिवार में कोई लड़का न होने की वजह से छोटी बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। बेटी समृद्धि ने बेटा का हक निभाया घर के बाहर अर्थी ले जाने के लिए बांस की डोली सजाई जा रही थी। घर के बड़े बुजुर्ग अंतिम संस्कार करने की तैयारियां कर रहे थे। एक बुजुर्ग ने कहा, अंतिम संस्कार की रस्में कौन पूरी करेगा। घर के बेटे को बुलाने के लिए आवाज लगाई। इस पर घर की छोटी बेटी समृद्धि आंखों में आंसू लिए सामने आई। बोली- पिता जी का अंतिम संस्कार मैं करूंगी। इसके बाद घर के लोग बोले इनके (मानिक गुप्ता) के कोई बेटा नहीं है। ये छोटी बेटी है। मौजूद यजमान ने बेटी से आगे की रस्में पूरी करवाई। कभी चेहरा सहलाती तो कभी सिर पर हाथ घुमाती अब अर्थी गंगा घाट पहुंच चुकी थी। आगे आगे अर्थी लिए 4 लोग पीछे बेटी चल रही थी। उसके बाद खिलाड़ी, रिश्तेदार और परिवारीजन जा रहे थे। स्थानीय लोग किसी बेटी को घाट पर जाते हुए पहली बार देख रहे थे। अर्थी घाट पहुंचने के बाद पिता को आखिरी स्नान बेटी ने करवाया, सबसे पहले चेहरे को धुला उसके बाद कपड़े बदले गए। शव को नहलाने के बाद, माथे पर टीका लगाया और माला पहनाई। इस दौरान इस भावुक दृश्य देख के मौजूद लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे थे। जलती चिता को टकटकी लगाए देखती रही बेटी अब शव को लकड़ी की चिता पर लिटाया गया। पहली लकड़ी बेटी ने पिता के सीना पर रखी। इस दौरान समृद्धि चीख कर बिलखती हुए रोने लगी। मौजूद रिश्तेदारों ने बेटी को संभाला और चिता को आग लगाने के लिए आग की लौ हाथों में थमा दी। बेटी ने चिता का एक चक्कर लगाया। उसके बाद चिता को मुखाग्नि दी। चिता को आग लगाने के बाद बेटी एक किनारे बैठ के हाथों में गंगा जल लिए बैठ गई। जलती हुई लाश को लगातार देखती रही। इस दौरान उसकी आंखों से आंसू बहते रहे। ट्रैफिक जाम न होता तो अंपायर की बच सकती थी जान अंपायर के ऊपर मधुमख्खियों के झुंड ने सुबह करीब 10 बजे हमला किया था। उन्नाव के शुक्लागंज में गंगापुल पर बुधवार को 9 घंटे तक भयानक जाम लगा हुआ था। जिसमें वह फंस गए थे। शहर के हैलट अस्पताल तक आने में करीब 2 बज गए। जबकि शुक्लागंज से हैलट अस्पताल की दूरी 12 किमी है। जहां डॉक्टरों ने अंपायर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार नें बगैर पोस्टमार्टम करवाए शव को घर ले गए। …………………. ये खबर भी पढ़िए- क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:कानपुर में अर्थी उठी तो पत्नी चीखी; बेटी चेहरा पोंछती रही, मुखाग्नि दी उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 58 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में महिला से दिनदहाड़े ठगी:मार्केट जाते समय महिला और पुरुष ने रोका, बातों में फंसाकर 8 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए
    Next Article
    कानपुर एक्सप्रेसवे से बैंक मैनेजर की गाड़ी पर गिरा पाइप:पिचक गई कार, मैनेजर बचीं; 30 फीट ऊंचाई से पानी भरा हुआ गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment