Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिकंदरा में चलती कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, वर्कशॉप कार सही कराने ले जा रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। कार रेनॉल्ट कीगर बताई जा रही है। बताया गया है कि वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते मालिक उसे शोरूम ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गया। चालक ने बताया कि कार तीन साल पहले खरीदी थी। कार को दिखाने के लिए वर्कशॉप ले जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कार को बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् बने जगद्गुरु:श्रीकल्कि धाम के स्थापना दिवस पर अखाड़ा परिषद ने की घोषणा, महामंडलेश्वर ने चादर विधि की
    Next Article
    मुरादाबाद में हुई शराब की दुकानों की चेकिंग:क्षेत्राधिकारी ने ओवररेटिंग, अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment