Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंपायर को 16 साल की बेटी ने दी मुखाग्नि:पहले टीका लगाया, आखिरी बार चेहरे पर हाथ फेरा फिर चिता में आग लगाई, कानपुर में हुआ अंतिम संस्कार

    10 hours ago

    1

    0

    गंगा मैया हम आपके चरणों में अपने पिता जी का दाह संस्कार करते है।मेरी और पिता जी की भूल- चूक गलतियों को क्षमा कीजिए। ये फ़रियाद मृतक अंपायर की 16 साल की बेटी समृद्धि की हैं। जिन्होंने अपने पिता जी के पार्थिव शरीर को अग्निदान देकर एक बेटे के फर्ज को निभाया। बुधवार उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र के राहुल सप्रू मैदान में 50 से ज्यादा लोगों पर मधुमख्खियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद कानपुर के सीनियर अंपायर मानिक गुप्ता के शरीर में जहर फैल गया। शुक्लागंज से हैलट जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार की रस्म उनकी सबसे छोटी बेटी समृद्धि गुप्ता (बेटू) ने निभाई। इस दौरान समृद्धि कभी रोती तो कभी अपने पिता के सिर और चेहरे को हाथ से सहलाती रही। ये मंजर देख के लोगों के आंखों से आंसू छलक पड़े। तस्वीरे देखिए भगवत दास घाट पर हुआ अंतिम संस्कार कानपुर में गंगा के किनारे बने भगवतदास घाट पर मृतक अंपायर मानिक गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की सभी रस्में परिवार की सबसे छोटी बेटी ने निभाया। मानिक गुप्ता के परिवार में उनकी चार बेटियां एवं पत्नी कुशुमलता गुप्ता हैं। बड़ी बेटी प्रियंका, दीपिका, स्वेता की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी समृद्धि अभी 12 वीं में पढ़ती है। परिवार में कोई लड़का न होने की वजह से छोटी बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। बेटी समृद्धि ने बेटा का हक निभाया घर के बाहर अर्थी ले जाने के लिए बांस की डोली सजाई जा रही थी। घर के बड़े बुजुर्ग अंतिम संस्कार करने की तैयारियां कर रहे थे। एक बुजुर्ग ने कहा, अंतिम संस्कार की रस्में कौन पूरी करेगा। घर के बेटे को बुलाने के लिए आवाज लगाई। इस पर घर की छोटी बेटी समृद्धि आंखों में आंसू लिए सामने आई, बोली- पिता जी का अंतिम संस्कार मैं करूंगी। इसके बाद घर के लोग बोले इनके (मानिक गुप्ता) के कोई बेटा नहीं है, ये छोटी बेटी है। मौजूद यजमान ने बेटी से आगे की रस्में पूरी करवाने लगे। कभी चेहरा सहलाती तो कभी सिर पर हाथ घुमाती अब अर्थी गंगा घाट पहुंच चुकी थी। आगे आगे अर्थी लिए 4 लोग पीछे बेटी चल रही थी। उसके बाद खिलाड़ी, रिश्तेदार और परिवारीजन जा रहे थे। स्थानीय लोग किसी बेटी को घाट पर जाते हुए पहली बार देख रहे थे। अर्थी घाट पहुँचने के बाद पिता को आखिरी स्नान बेटी नें करवाया, सबसे पहले चेहरे को धुला उसके बाद कपड़े बदले गए। शव को नहलाने के बाद, माथे पर टीका लगाया और माला पहनाई। इस दौरान इस भावुक दृश्य देख के मौजूद लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे थे। अब शव को लकड़ी की चिता पर लिटाया गया। पहली लकड़ी बेटी ने पिता के सीना पर रखी, इस दौरान समृद्धि चीख कर बिलखती हुए रोने लगी। मौजूद रिश्तेदारों ने बेटी को संभाला और चिता को आग लगाने के लिए आग की लौ हाथों में थमा दी। बेटी ने चिता का एक चक्कर लगाया। उसके बाद चिता में आग की लौ लगा दी। जलती चिता को टकटकी लगाए देखती रही बेटी चिता को आग लगाने के बाद बेटी एक किनारे बैठ के हाथों में गंगा जल लिए बैठ गई। जलती हुई लाश को लगातार देख रही थी, न किसी से कुछ बात कर रही थी, केवल आंखों से बह रहे आंसू और चेहरे की खामोशी इस दुख भरी को बयां कर रही थी। इस उम्र में पिता को खोने का गम उसके शांत चेहरे पर लगातार दिखाई दे रहा था। ट्रैफिक जाम न होता तो अंपायर की बच सकती थी जान अंपायर के ऊपर मधुमख्खियों के झुंड ने सुबह करीब 10 बजे हमला किया था। उन्नाव के शुक्लागंज में गंगापुल पर बुधवार को 9 घंटे तक भयानक जाम लगा हुआ था। जिसमें वह फंस गए थे। शहर के हैलट अस्पताल तक आने में करीब 2 बज गए। जबकि शुक्लागंज से हैलट अस्पताल की दूरी 12 किमी है। जहां डॉक्टरों ने अंपायर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार नें बगैर पोस्टमार्टम करवाए शव को घर ले गए। आज भगवतदास घाट पर अंपायर का अंतिम संस्कार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेशी कारोबारी से 2 लाख डॉलर ठगने वाले अरेस्ट:पुलिस कमिश्नर से ई-मेल से शिकायत की थी, 12 साल में 200 करोड़ रुपए ठगे
    Next Article
    वन श्रमिक की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक से पुष्टि:बिजनौर में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment