Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अर्बन बाजार निर्माण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल:सरोजिनी नायडू मार्ग पर 50 से अधिक दुकानदार बाजार के विरोध में धरने पर बैठे

    2 hours ago

    2

    0

    नगर निगम प्रयागराज द्वारा सरोजिनी नायडू मार्ग पर बनाए जा रहे अर्बन बाजार के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में इस परियोजना के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरोजिनी नायडू मार्ग शहर का एक महत्वपूर्ण वीवीआईपी रोड है, जहां से प्रतिदिन कई वीवीआईपी का आवागमन होता है। इसी मार्ग पर राजस्व परिषद, पुलिस मुख्यालय, शिक्षा निदेशालय की ऐतिहासिक इमारतें और अकाउंट जनरल का कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना उचित नहीं है। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि महाकुंभ 2025 से पहले इस मार्ग के दोनों ओर करोड़ों रुपये खर्च कर पार्कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया गया था। अर्बन बाजार बनने से इस इलाके में भीड़भाड़ बढ़ेगी, जिससे न केवल पर्यावरण प्रभावित होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है। यह मार्ग हवाई अड्डे, इलाहाबाद हाईकोर्ट और सर्किट हाउस को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, इसलिए यहां यातायात का दबाव पहले से ही अधिक रहता है। ऐसे में अर्बन बाजार बनने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई गई है। स्थानीय दुकानदारों ने भी इस परियोजना का विरोध किया है। सरोजिनी नायडू मार्ग पर स्थित 50 से अधिक दुकानदार पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं और अर्बन बाजार के निर्माण को रोकने की मांग कर रहे हैं। यह जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की अधिवक्ता सुनीता शर्मा और अधिवक्ता अमोल श्रीवास्तव की ओर से दाखिल की गई है, जिसे अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव और अधिवक्ता यादवेंद्र पांडेय ने प्रस्तुत किया है। याचिका में यूपी सरकार के चीफ सेक्रेटरी, पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव, विकास मंत्रालय के सचिव, प्रयागराज के कमिश्नर और डीएम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त सहित नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को पक्षकार बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती और VVIP कार्यक्रमों को लेकर हाई अलर्ट:सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:रायबरेली में कमनी तालाब के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment