Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण:काशी विद्यापीठ के एमए छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण में जाना उद्योगों का कामकाज

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 29 सितंबर को चांदपुर औद्योगिक एस्टेट का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का आयोजन द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, चांदपुर औद्योगिक एस्टेट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन मुख्य संरक्षिका एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। संरक्षक एवं मार्गदर्शक कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी भी भ्रमण में शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक गतिविधियों, उत्पादन प्रक्रिया और उद्योगों के कामकाज को करीब से समझा। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. अंकिता गुप्ता रहीं। समन्वयक मंडल में प्रो. राजीव कुमार, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. उर्जस्वित सिंह और प्रो. गंगाधर शामिल रहे। भ्रमण में वारिश अली, त्रिपाठी, निकिता सिंह, स्तुति जीत, सना, आयुषी और नुमान अंसारी समेत एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोलेरो ने फल विक्रेता को 100 मीटर तक घसीटा, मौत:गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी से हादसा, दो साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    बागपत में दो पक्षों के संघर्ष में 2 आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी मारपीट, दो डंडे बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment