Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलेरो ने फल विक्रेता को 100 मीटर तक घसीटा, मौत:गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी से हादसा, दो साल पहले हुई थी शादी

    8 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के बंशी बाजार में मंगलवार रात 9 बजे एक सड़क हादसे में 38 साल के फल विक्रेता मोहम्मद राजू राइनी की मौत हो गई। वह सैनिक चौराहे से फल बेचकर घर लौट रहे थे। सामने से आ रही उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो राजू और उनके ठेले को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए प्लास्टिक फैक्ट्री के पास ले गई। हादसे के बाद गाड़ी में बैठे दो युवक बोलेरो छोड़कर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने राजू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। राजू के चचेरे भाई सिराज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही राजू ने दम तोड़ दिया था। राजू की शादी दो साल पहले रुखसाना से हुई थी और उनका छह महीने का एक बच्चा है। हादसे के समय उनकी पत्नी मायके में थीं। राजू पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके सभी भाई फल का कारोबार करते हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, बचपन में ही पिता का निधन हो गया था। राजू फल बेचकर अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। गाड़ी में केक और शराब की बोतल मिली प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मौके पर खड़ी बोलेरो में शराब की कुछ बोतलें और जन्मदिन का केक भी मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन सवार युवक जन्मदिन मना रहे थे। हालांकि, चालक या वाहन सवार युवक नशे में थे या नहीं, इसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक और उसके साथी की तलाश की जा रही है। राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इंचीटेप लगाकर पूरा कॉमर्शियल में नाप दूंगी':प्रयागराज में रिश्वत नहीं देने पर महिला राजस्व निरीक्षक ने धमकाया, एंटी करप्शन ने पकड़ा
    Next Article
    अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण:काशी विद्यापीठ के एमए छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण में जाना उद्योगों का कामकाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment