Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका:कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

    10 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ हिमंता बिस्वा सरमा की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रदर्शन कचहरी के मुख्य द्वार पर हुआ। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा को निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की मानसिकता दलित विरोधी है और कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाना जारी रखेगी। शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, अन्नू मिश्रा, चंद्रप्रभा अवस्थी, रामजीवन राज, जावेद अली एडवोकेट, शक्ति शरण गौतम, रामपाल शाक्य, अब्दुल रहीम, अकील खान, अब्दुल कयूम, लतीफ आजम, कमलजीत सिंह, अनंत राम गौतम, नंद किशोर, राहुल गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट का खौफनाक अंत:रील पर कमेंट से उपजे विवाद में युवक ने रची मौत की साजिश, पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    डॉक्टर बोले- 'हमें साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा':महिला की मौत पर अस्पताल प्रशासन की सफाई, कहा- छवि खराब की जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment