Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट का खौफनाक अंत:रील पर कमेंट से उपजे विवाद में युवक ने रची मौत की साजिश, पुलिस ने दबोचा

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट करने से नाराज एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के महज 36 घंटे के भीतर मामले का अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जखीरा निवासी समद मूसा के रूप में हुई है। क्या है पूरा मामला बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक खंडहरनुमा घर में 8 अप्रैल को मलूकपुर निवासी 24 वर्षीय अमन रज़ा का शव बरामद हुआ था। अमन के शरीर और चेहरे पर चोटों के 21 गहरे निशान थे, जो हत्या की क्रूरता को दर्शा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। शुरुआत में परिजनों ने अमन के तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर वे निर्दोष पाए गए। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कॉल डिटेल्स की जांच की, तो शक की सुई जखीरा निवासी 19 वर्षीय समद मूसा पुत्र असलम शेख की ओर घूमी। घेराबंदी कर पुलिस ने समद को सिटी सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। रील और कमेंट्स ने पैदा की रंजिश सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समद और अमन के बीच करीब 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। समद जब भी इंस्टाग्राम पर अपनी रील अपलोड करता, अमन उस पर भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर कई बार तीखी बहस और गाली-गलौज भी हुई। रंजिश में आकर समद ने अमन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। निर्मम हत्या की पूरी कहानी पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को समद ने अमन को फोन कर सिटी रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। वहां से दोनों बातचीत करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चले गए। मौका मिलते ही समद ने अमन को उठाकर रेलवे लाइन पर पटक दिया और पास पड़ी ईंट से उसके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद वह शव को घसीटकर पास के एक खंडहर में ले गया, ताकि वह किसी को दिखाई न दे। वहां भी आरोपी ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि अमन मर चुका है, ईंट से फिर कई वार किए। आरोपी का पारिवारिक पृष्ठभूमि आरोपी समद मूसा अपनी मां के साथ नानी के घर रहता है। उसके पिता अलग रहते हैं और उसकी मां सिलाई का काम करती हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है। अमन रज़ा पेशे से सैलून (पार्लर) कर्मी था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में शोरूम से कैश चोरी का VIDEO:दिनदहाड़े गल्ले का ताला तोड़कर निकाले नोट, चोर सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका:कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment