Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल गेट पर झाड़ियों में लगी आग:रामपुर में दमकल ने एक घंटे में पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर जिला अस्पताल के गेट संख्या एक के पास झाड़ियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। अज्ञात कारणों से लगी आग की तेज लपटें और घने धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी प्रकार का बड़ा नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों विक्की, फहीम, बाबर खान और शहनाज ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नियमित साफ-सफाई न कराए जाने के कारण यहां झाड़ियां और कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की लापरवाही से कचरा फेंकने के कारण भी ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। इन दिनों शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि तोपखाना रामपुर क्षेत्र में अभी भी कूड़े के ढेर में आग सुलग रही है, जिससे उठते धुएं से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसके अलावा, सप्ताह भर के भीतर बरेली गेट रामपुर और पांच दिन पहले बिलासपुर गेट रामपुर क्षेत्र में भी कूड़े के ढेर में आग लग चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के 8 की तबियत बिगड़ी:फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में भर्ती, कम पड़ा बेड
    Next Article
    IPL में हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया:नीतीश राणा की 27 बॉल पर हाफ सेंचुरी, केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment