Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल में क्षयरोगियों को बांटे गए दवा व फल:वाराणसी में गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से हुआ सेवा कार्य

    10 hours ago

    2

    0

    गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के निर्देशन में लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में क्षय (टीबी) रोगियों के लिए दवा, फल एवं पोषण सामग्री वितरण तथा स्वास्थ्य देखभाल का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संवाहक है। क्षय रोगियों की सेवा कर हम न केवल मानवता का निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ कर रहे हैं।उन्होंने इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा ने बताया कि “गुजरात स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण के भाव से मनाते हुए विश्वविद्यालय द्वारा क्षय रोगियों को दवा, फल एवं पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे उनके स्वास्थ्य लाभ में सहायता मिल सके।” उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रोगियों में सकारात्मकता एवं आत्मबल का संचार करना है। कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. गिरीशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा नामित समिति के सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर क्षय रोगियों को दवाइयां, फल एवं आवश्यक पोषण सामग्री वितरित की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रकांता के क्रूरसिंह 5-दिनों से काशी का कर रहे भ्रमण:बोले-1930 में धार्मिक फिल्म में उर्दू का प्रयोग ज्यादा हुआ, तब भी समान ने विरोध किया
    Next Article
    कन्नौज में साइबर अपराधों पर जागरुकता कार्यशाला:पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके सिखाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment