Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में साइबर अपराधों पर जागरुकता कार्यशाला:पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके सिखाए

    8 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में पुलिस विभाग की ओर से साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यहां आमजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर मौजूदगी में अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसके साथ-साथ साइबर अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड व अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने और मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराकर आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी बिनोद कुमार, एडिशनल एसपी अजय कुमार, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह समेत कई अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्पताल में क्षयरोगियों को बांटे गए दवा व फल:वाराणसी में गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से हुआ सेवा कार्य
    Next Article
    आर्मी पब्लिक स्कूल में इंटर-स्कूल डिबेट आयोजित:प्रतियोगिता में 9 स्कूलों ने लिया हिस्सा, APS और दीवान पब्लिक स्कूल संयुक्त विजेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment