Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल में मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप:शिकायत पर नर्स ने जबरन डिस्चार्ज की धमकी दी, सीएमएस ने दिए जांच के आदेश

    8 hours ago

    1

    0

    जिले के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में एक स्टाफ नर्स पर मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगा है। मरीज की शिकायत के बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर नर्स ने मरीज को जबरन डिस्चार्ज करने की धमकी भी दी। यह मामला मिल्कीपुर तहसील के कुरावन गांव निवासी सरोज सिंह से जुड़ा है। तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को परिजन उन्हें कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अरविंद मौर्य ने जांच के बाद सरोज सिंह को भर्ती करने की सलाह दी थी। परिजनों का आरोप है कि रात में ड्यूटी पर तैनात संविदा स्टाफ नर्स उपासना ने डॉक्टर द्वारा लिखे गए इंजेक्शन के बजाय अन्य इंजेक्शन लगाए। इनमें लाइन जोलिड, आसव लिंसेक और सोडियम क्लोराइड शामिल थे। इन इंजेक्शनों के लगने के बाद मरीज सरोज सिंह की हालत और बिगड़ गई और उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। सरोज सिंह ने बताया कि उन्होंने नर्स को गलत इंजेक्शन लगाने से मना किया, लेकिन नर्स ने उनकी बात नहीं मानी। जब उन्होंने शिकायत करने की बात कही, तो नर्स ने उन्हें जबरन अस्पताल से डिस्चार्ज करने की धमकी दी। इसके बाद मरीज ने किसी तरह अस्पताल के सीएमएस से संपर्क किया, जिसके बाद उनका उपचार ठीक से शुरू हो सका। अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय ने इस संबंध में बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूध कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी:हापुड़ में साले ने दोस्त संग मिलकर रची साजिश, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    मऊ में 65 स्कूली वाहनों की जांच:डाटा पोर्टल पर अपलोड, मानक पूरे न होने पर परमिट निरस्त होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment