Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल से आईफोन समेत दो मोबाइल चोरी, VIDEO:तीमारदार सो रहे थे, चुपके से दरवाजा खोलकर आया चोर, सिर के पास से उठाया

    9 hours ago

    1

    0

    हरदोई में लखनऊ रोड स्थित एक निजी अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े दो महंगे मोबाइल फोन चोरी हो गए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। अरवल थाना क्षेत्र के धनियामऊ निवासी अनुराग पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को वह 'न्यू राजधानी हॉस्पिटल' के पास मौजूद थे। इसी दौरान उनकी जेब से आईफोन 15 प्रो मैक्स और वन प्लस कंपनी के दो कीमती फोन चोरी हो गए। घटना के बाद जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़ित के पास इस घटना की वीडियो क्लिप मौजूद है। अनुराग ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चोरी हुए फोन में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज और डेटा मौजूद है। उन्होंने चोरी हुए मोबाइल के आईएमईआई (IMEI) नंबर साझा करते हुए उन्हें सर्विलांस पर लगाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अस्पताल परिसर जैसे सार्वजनिक स्थान पर दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण:कहा- पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में न छूटे
    Next Article
    सीतापुर में प्रशासन ने जोती खड़ी फसलें:विधायक मनीष रावत ने की जांच और मुआवजे की मांग,सरकारी जमीन पर कब्जे का था आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment