Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल संचालक के पास 50 लाख अवैध धन की सूचना:बांदा में तीसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी, मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका

    4 hours ago

    1

    0

    बांदा शहर में आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही।बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में आठ कारोबारियों के ठिकानों पर जांच की जा रही है। इस दौरान अवनि परिधि अस्पताल के संचालक अज्ञात गुप्ता के आवास और अस्पताल से लगभग 50 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना है। बरामद राशि को स्टेट बैंक में जमा कराया गया है। कानपुर के उप आयकर निदेशक ऋषिराज के नेतृत्व में आयकर विभाग की 26 टीमों ने बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बांदा में छापेमारी शुरू की थी। इन टीमों में दिल्ली, नोएडा,गाजियाबाद,कानपुर,मेरठ और आगरा के अधिकारी व कर्मी शामिल थे।सुरक्षा के लिए पीएसी और अन्य सुरक्षा बल भी मौजूद थे। जांच के दौरान सेवा प्रदाता ठेकेदार और अस्पताल संचालक अज्ञात गुप्ता के घर व अस्पताल से दो बड़े बैगों में भरकर रुपये मिले, जिनका अनुमानित मूल्य करीब 50 लाख रुपये है। अधिकारियों को काला धन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है। जिन आठ कारोबारियों के यहां लगातार तीन दिनों से जांच चल रही है, उनमें हमीरपुर सदर के पूर्व विधायक और चौधरी ऑटोमोबाइल के मालिक युवराज सिंह,उनके भाई मौरंग कारोबारी सीरजध्वज सिंह,महोबा से लोकसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे पेट्रोल पंप व खनन कारोबारी दिलीप सिंह, खनन कारोबारी सोमेश भारद्वाज,बांदा के पीली कोठी निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार शशांक शेखर,अवनि परिधि अस्पताल के मालिक अज्ञात गुप्ता, कारोबारी शिवशरण सिंह और राहुल सिंह शामिल हैं। इस संबंध में,हमीरपुर के पूर्व विधायक युवराज सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इस छापेमारी से कोई लेना-देना नहीं है और उनके यहां कोई छापेमारी नहीं की गई है। उनके अनुसार, जांच अधिकारी केवल आय-व्यय के कागजातों और बैंक खातों की जांच कर रहे हैं। जांच से जुड़ी एक टीम के सुरक्षाकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जांच प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और कुछ ही काम शेष बचा है।टीमें अब वापस लौटना शुरू हो रही हैं।उम्मीद है कि शनिवार या रविवार तक सभी टीमें वापस लौट सकती हैं।सूत्रों के अनुसार, अज्ञात गुप्ता को जांच के दौरान लखनऊ स्थित उनके गोमती नगर आवास ले जाया गया था और बाद में उन्हें वापस बांदा लाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के 19 केंद्रों पर कल से दरोगा भर्ती परीक्षा:32 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य, अभेद्य किले में तब्दील होंगे परीक्षा केंद्र
    Next Article
    दूसरे वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment