Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्सी घाट मार्ग पर दो पक्षों में हुई मारपीट:टोटो ने गाड़ी में मारी थी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी चौकी इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना बनारस हवेली के पास उस समय हुई जब एक गाड़ी और टोटो के बीच टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कई लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। कुछ युवक हाथों में पत्थर लेकर एक-दूसरे को दौड़ाते नजर आए। यह पूरी घटना करीब 5 मिनट तक इलाके में चलती रही। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामा:विहिप-बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने अवशेष पोस्टमार्टम को भेजे
    Next Article
    पीलीभीत में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन:विधायक, एसपी और डीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment