Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए:अलीगढ़ में महिला ने कराई एफआईआर, पति पर आपत्तिजनक तस्वीरें रिश्तेदारों व परिचितों को भेजने का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    तालानगरी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार करने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने आपत्तिजनक तस्वीरें उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भेजीं। विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और घर से निकालने की धमकी दी जा रही है। महिला ने एसएसपी से मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में हरदुआगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। मामला घरेलू हिंसा के रूप में न्यायालय में भी विचाराधीन है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते पति ने उसके मोबाइल नंबर से कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दीं। महिला के अनुसार, तस्वीरों में उसकी सामान्य तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो तैयार किए गए हैं। रिश्तेदारों को भेजीं तस्वीरें, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप महिला का आरोप है कि इन तस्वीरों को उसके परिचितों और रिश्तेदारों के बीच भेजकर उसकी सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। इससे वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति उसे और उसकी नाबालिग बेटी को घर से निकालने की धमकी देता है। महिला के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे उसे उसकी बहन ने फोन कर तस्वीरें वायरल किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद उसने कथित रूप से वायरल की गई तस्वीरों के संबंध में जानकारी जुटाई। महिला का कहना है कि उसने थाना हरदुआगंज पुलिस से भी शिकायत की और एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया, लेकिन उसकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं हुई। नौकरी चली जाने का डर, बेटी के भविष्य की चिंता महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि तस्वीरें वायरल होने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। उसे डर है कि इस घटनाक्रम का असर उसकी नौकरी पर पड़ सकता है। साथ ही उसकी नाबालिग बेटी के भविष्य और शिक्षा को लेकर भी वह चिंतित है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने, आरोपों की जांच कराने और सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक तस्वीरें हटवाने की कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक या डिलीट कराने का भी अनुरोध किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता जागरूकता अभियान तेज:स्कूल-कॉलेजों में होंगे कार्यक्रम, युवाओं को मतदान के महत्व की दी जाएगी जानकारी
    Next Article
    देवरिया में युवती से छेड़खानी और मारपीट:गंदा पानी गिराने का विरोध करने पर दो भाइयों पर केस, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment