Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवती से छेड़खानी और मारपीट:गंदा पानी गिराने का विरोध करने पर दो भाइयों पर केस, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    देवरिया के कोतवाली क्षेत्र में 6 सितम्बर को गंदा पानी गिराने का विरोध करने पर गांव के दो युवक एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश और मारपीट किया था। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली ने मंगलवार रात 11 बजे दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि शाम को वह घर पर अकेली थी। पड़ोस के सुशील यादव और विवेक यादव उसके घर के सामने गंदा पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद वे घर में घुस आए, युवती से बदतमीजी की। विरोध करने पर मारपीट हुई और कपड़े फाड़ने की कोशिश हुई। शोर सुनकर युवती की मां, दादी व गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया।पीड़िता ने पहले कोतवाली में शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। 23 सितंबर को एसपी से शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। 11 बजे दो भाइयों के विरुद्ध मारपीट देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 सितम्बर को गंदा पानी गिराने का विरोध करने पर गांव के दो भाइयों ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात 11 बजे दो भाइयों के विरुद्ध मारपीट और छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी पीड़िता के अनुसार, 6 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुशील यादव और विवेक यादव, पुत्र रामाज्ञा यादव, उसके घर के सामने गंदा पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों घर में घुस आए और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। शोर सुनकर युवती की मां, दादी और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायत कर कार्रवाई की मांग की पीड़िता का आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने कोतवाली में लिखित सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस कप्तान से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने 23 सितंबर को पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर पर मंगलवार रात करीब 11 बजे सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए:अलीगढ़ में महिला ने कराई एफआईआर, पति पर आपत्तिजनक तस्वीरें रिश्तेदारों व परिचितों को भेजने का आरोप
    Next Article
    बदायूं में गोवंशों की मौत पर कार्रवाई में दोहरा रवैया:कहीं सचिव सस्पेंड, तो कहीं गोवध अधिनियम में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment