Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अश्लील गीत पर हिन्दू युवा वाहिनी का विरोध:बस्ती में नोरा फतेही के गाने पर FIR दर्ज करने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    बस्ती में एक फिल्मी गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिन्दू युवा वाहिनी ने अभिनेत्री नोरा फतेही पर फिल्माए गए एक गीत को अश्लील बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। संगठन के जिला पदाधिकारी विनय सिंह ने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त गीत के बोल अश्लीलता और फूहड़ता की सभी सीमाओं को पार कर रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि ऐसे गीतों के माध्यम से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है और सामाजिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस तरह की सामग्री से मां, बहन, बेटियों और महिलाओं का अपमान हो रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी ने संबंधित गीत के लिरिक्स, गायक और संगीतकार का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि यह सामग्री प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक प्रतीत होती है। यह भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनों का उल्लंघन करती है। उन्होंने महिला आयोग से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। विनय सिंह ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि प्रकरण की जांच कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस प्रकार की सामग्री पर रोक लगाई जा सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:सोनाड़ी मार्ग पर युवक की मौत, पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    पाटेश्वरी देवीपाटन में उमड़ी आस्था:बलरामपुर में व्यवस्थाएं परखने डीएम-SP ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment