Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

    4 hours from now

    1

    0

    असम के गोलाघाट जिले से एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 ‘टोके गेको’ (छिपकली की प्रजाति) को मुक्त कराया गया है। वन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने रविवार को यह जानकारी दी। बरुआ ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद मुक्त कराई गई छिपकलियों को वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।वन मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 17 सितंबर को मिली एक जानकारी के आधार पर पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के तहत आने वाले बोकाखात रेंज के कर्मियों ने दीमापुर सीमा शुल्क (निवारक) प्रभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर गोलाघाट के गरमुड़ में वन्यजीव तस्करी के एक कथित प्रयास को विफल कर दिया। मंत्री ने कहा, इस अभियान के दौरान 30 जीवित टोके गेको जब्त किए गए और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस खेप के स्रोत और इसे कहां भेजा जाना था, इसका पता लगाने तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे
    Next Article
    दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment