Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण अभियान में दोहरी नीति का आरोप:अंजहिया बाजार रोड पर अतिक्रमण तोड़ा , चौक बाजार को छोड़ा; सपा ने लगाया भेदभाव का आरोप

    6 hours ago

    2

    0

    संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल नगर पंचायत में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रशासन पर ‘व्यक्ति विशेष’ को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय लोगों ने भी अभियान में दोहरी नीति अपनाने की शिकायत की है। नगर पंचायत प्रशासन मेंहदावल ने तीन दिन पहले सीओ सर्वदमन सिंह, ईओ पंकज कुमार और एसडीएम अरुण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। शुरुआत में लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया, लेकिन बाद में चयनात्मक कार्रवाई के आरोप लगने लगे। थाने से अंजहिया बाजार तक चला अभियान अभियान के तहत थाने से लेकर अंजहिया बाजार रोड तक कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि, शहर के सबसे व्यस्त और अधिक अतिक्रमण वाले चौक बाजार को अभियान से बाहर रखने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। सपा ने लगाए गंभीर आरोप मेंहदावल से सपा विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बुलडोजर ‘व्यक्ति विशेष’ को देखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के बूथ अध्यक्ष की दुकान के काउंटर को बिना नोटिस तोड़ दिया गया, जबकि वहां कोई अतिक्रमण नहीं था। ओमकार यादव ने चेतावनी दी कि यदि समान कार्रवाई नहीं हुई तो 17 मई को बैठक कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन ने दी कार्रवाई की सफाई इस मामले पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि किसी को भी अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी अतिक्रमण होगा, वहां लगातार अभियान चलाकर उसे हटवाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसपोर्टर की हत्या हुई थी:GST अधिकारी के पति के रिश्तेदार की तलाश, कार से उड़ाने वाला चालक गोशाला में करता था काम
    Next Article
    अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर मिली युवती-युवक की लाश:शारदा नहर से युवक और झाड़ियों से महिला का शव बरामद, नहीं हो पाई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment