Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण पर नगर निगम ने लगाए लाल निशान, हड़कंप:सादाबाद के विधायक की शिकायत पर एक्शन, 2 दिन का अल्टीमेटम

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में कमला नगर क्षेत्र में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) कार्यालय जाने वाले मार्ग पर फुटपाथों पर किए गए पक्के अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक ने की थी शिकायत हाथरस, सादाबाद क्षेत्र के विधायक प्रदीप चौधरी कमला नगर में रहते हैं। उन्होंने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें कमला नगर स्थित उक्त मार्ग पर दोनों ओर फुटपाथों पर अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माण की जानकारी दी गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि इन अतिक्रमणों के चलते न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि नालियों की सफाई में भी गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फुटपाथों पर बने अवैध पक्के निर्माणों पर लाल निशान लगा दिए। निगम अधिकारियों ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में निगम द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा और उसका पूरा खर्च भी संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। कई लोग खुद ही अपने निर्माण हटाने की तैयारी में जुट गए हैं। स्थानीय निवासियों ने निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और सफाई व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रीजन का पहला ‘गूगल सक्षम’ विश्वविद्यालय बना IIMT:ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में एडमिशन शुरू , 7 कोर्स में रजिस्ट्रेशन का मौका
    Next Article
    मैनपुरी में कटीले तार से 4 साल की बच्ची घायल:आवारा पशुओं से खेत बचाने को लगाए गए थे तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment