Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों का असर:प्रशासन ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, फिलिंग स्टेशनों पर पुलिस की तैनाती

    1 hour ago

    2

    0

    बहराइच में बुधवार देर रात पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी की अफवाह फैलने से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे कई पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। नगर के रोडवेज और अग्रसेन चौक के पास स्थित के.बी. पेट्रोल पंप सहित अन्य क्षेत्रों के पंपों पर बुधवार शाम करीब नौ बजे से अचानक लोग तेल लेने पहुंचने लगे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस की निगरानी में तेल का वितरण सुनिश्चित कराया गया, ताकि व्यवस्था बनी रहे। के.बी. पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि यह भीड़ केवल अफवाहों के कारण लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जनपद के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और कंपनियों द्वारा पंपों पर तेल की आपूर्ति लगातार की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN अस्पताल में पहली बार हुआ सफल किडनी प्रत्यारोपण:मां ने किडनी दान बचाई बेटे की जान, 3 घंटे चली सर्जरी; मरीज और डोनर दोनों स्वस्थ
    Next Article
    लखनऊ में लेबर पर स्कूटी चढ़ाई, मुंशी का मुंह फोड़ा:निर्माणाधीन सड़क पर जाने से रोकने पर बवाल, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment